सर्द मौसम में ठंडी हवाएं चलने और सूरज की रौशनी न पड़ने की वजह से बगिया के सभी फूल मुरझाने लगते हैं। इससे बाग सूना लगने लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी फूल हैं जो कि ठंडी के मौसम में भी हमारी बगिया को रंग बिरंगा रख सकते हैं। अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं हम इस आर्टिकल में उन फूलों के बारे में जानेंगे।
कैलेंडुला- यह गमले में आसानी से लगने वाला फूल है और इसकी देखभाल भी आसानी से कि जा सकती है। इसके फूल पीले और ऑरेंज कलर के होते हैं।
विंटर जैसमिन- यह सर्दियों में लगाने वाला फूल है यह लगभग जनवरी के महीने तक रहता है। इसके फूल पीले रंग के होते हैं।
पिटुनिया- पिटुनिया फूल बहुत तरह के होते हैं लेकिन ग्रान्डीफ्लोरा किस्म का पिटोनिया सबसे अच्छा मन जाता है। यह पतझड़ के मौसम से लेकर सर्दी के मौसम तक रहता है और इसके फूल काफी बड़े और कई रंगो में मिल जाते हैं।
हेलबोर- इसकी जड़ें काफी गहरी होती हैं जिसकी वजह से यह ठंडी के मौसम में आसानी से टिक जाता है। इसे आप चाहे तो हैंगिंग वाले गमले में भी लगा सकते हैं। यह सफ़ेद गुलाबी और बैगनी रंगो में मिलता है।
विंटर हनीसकल- यह नवम्बर से लेकर अप्रैल तक खिलता है। इसकी खुशबू निम्बू कि तरह होती है। यह क्रीम सफ़ेद रंग का होता है|
स्वीट एलिसन- यह फूल हलकी ठण्ड में घर पर भी उगाया जा सकता है। यह फूल छोटे होते हैं लेकिन देखने में अच्छे लगते हैं।इसे आप पतझड़ के मौसम से लेकर ठण्ड के मौसम तक लगा सकते हैं।
ऐसी ही महत्त्वपूर्ण जानकारियों के लिए मुझे फॉलो करें। अगर आपको मेरा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो ऐसे लाइक और शेयर करें। अगर आप हमें कोई राय देना चाहते हैं तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।