व्यक्ति छोटी-छोटी चीजों से भी खुश रह सकता है। जो लोग हमेशा खुश रहना पसंद करते हैं वह कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे उनके जीवन में खुशी बनी रहती है। खुश रहने वाले लोगों की कुछ आदतें होती हैं जिनके बारे में वो बात नहीं करते हैं। जब आप खुश रहते हैं तो जीवन से ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं। यह आदतें उनकी खुशी का स्त्रोत होती हैं। तो आइए आपको उन आदतों के बारे में बताते हैं जो खुशहाल लोग किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं।
पैसों की फ्रिक नहीं करते हैं:
खुश रहने वाले लोग बहुत उदार होते हैं। उन्हें पता है वह जितना देंगे उससे कहीं ज्यादा उन्हें वापस मिल जाएगा। लेकिन वह किसी से कुछ वापस लेने में विश्वास नहीं रखते हैं। उनकी ऊर्जा उन्हें खुश रखने में मदद करती है। खुश रहने वाले लोगों का धन के साथ एक स्वस्थ रिश्ता है जो स्वयं के मूल्य से जुड़ा होता है। पैसों की चिंता करने की बजाय वह यह सोचते हैं कि किस तरह अपने धन को बढ़ाया जा सके। यह अपने रोजाना के काम से होता है जो जीवन से जोड़ने में मदद करता है।
अस्वीकृति को अपनी सुरक्षा समझते हैं:
खुश रहने वाले लोग अस्वीकृति को व्यक्तिगत रुप से नहीं लेते हैं। वे उन चीजों के बारे में जानते है जो उन्हें खुश रखने में मदद करती हैं। वह अपने भरोसे पर टिके रहते हैं जो उन्हें आगे ले जाने में मदद करते हैं।
सभी को सामान समझते हैं:
खुश रहने वाले लोग चाहे कोई भी परिस्थिति हो उसमें लोगों के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। वह किसी को जज नहीं करते हैं। वह किसी भी व्यक्ति को गलत साबित करने में विश्वास नहीं करते हैं। वह अपना पूरा जीवन खुश रहने में बिताना पसंद करते हैं।
उन्हें जरुरत नहीं होती हैं कि कोई उन्हें पसंद करे:
खुश रहने वाले लोग इस बात की परवाह नहीं करते हैं कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या कहते हैं या वो लोग उन्हें पसंद करते हैं या नहीं। उनके लिए सिर्फ एक चीज मायने रखती हैं वो है उनकी खुद की खुशी। उनके आत्मविश्वास की वजह से ही लोग उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। खुश रहने वाले लोगों के बहुत कम अच्छे दोस्त होते हैं क्योंकि वह अपनी खुशी के लिए किसी पर निर्भर होना पसंद नहीं करते हैं।